- आखिर कौन बनेगा युवा मोर्चा अध्यक्ष?
- ग्लोबलज्ञान24News
छिंदवाड़ा की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल
छिंदवाड़ा की सियासत में इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष को लेकर है। सत्ता में काबिज़ पार्टी होने के कारण यह पद न सिर्फ़ संगठनात्मक रूप से अहम है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों की दिशा भी तय करता है।
क्यों खास है यह पद?
युवा मोर्चा भाजपा की सबसे ताक़तवर और सक्रिय इकाई युवाओं को जोड़ने, आंदोलन और संगठन विस्तार की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी
जिले की राजनीति में भविष्य के नेतृत्व की पहली सीढ़ी
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के छिंदवाड़ा दौरे के बाद सियासी हलचल तेज
दौरे के बाद हर दावेदार ने शक्ति प्रदर्शन कर संगठन को अपनी पकड़ दिखाई कोई नेताओ को मनाने तो कोई भोपाल मैं बड़े नेताओं से मिलकर अपने नंबर बढ़ाने मैं लगा हुआ कुछ दिनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के जन्मदिन मैं जगह जगह दावेदारों ने अपने अपने तरह से नंबर बढ़ाने की कवायत तेज की है
युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार
विवेक बिट्टू मण्डराह
यमन साहू
कुबेर सूर्यवंशी
अनुज मल्होत्रा
शिवा सरसवार
पीयूष खुराना
सभी नामों ने अलग-अलग स्तर पर संगठन को अपनी सक्रियता और जनसमर्थन का संदेश दिया।
संगठन किन बातों को देगा प्राथमिकता?
✔️ संगठन के प्रति निष्ठा
✔️ विपरीत परिस्थितियों में भी साथ निभाने वाला कार्यकर्ता
✔️ सक्रियता और ज़मीनी पकड़
✔️ युवाओं को जोड़ने की क्षमता
✔️ संख्या बल बढ़ाने की ताक़त
कुछ चेहरे ऐसे भी माने जा रहे हैं जो समय-समय पर पलड़ा बदलते रहे हैं, ऐसे नामों पर संगठन सख़्ती से विचार करेगा।
योग्यता का पैमाना क्या होगा?
उम्र
पद का अनुभव
संगठनात्मक सक्रियता
लगातार किया गया कार्य
कब होगी घोषणा?
संगठन द्वारा सर्वे और रायशुमारी पूरी
अब मुकाबला सिर्फ़ 2 नामों के बीच
10 फरवरी तक नाम की घोषणा संभव
किसके खेमे को मिलेगा फायदा?
संगठन का फैसला
सांसद खेमे के साथ जाएगा?
या जिला अध्यक्ष के विश्वासपात्र पर लगेगी मुहर?
सभी खेमों ने अपने-अपने नाम संगठन तक पहुँचा दिए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि
संगठन किस चेहरे पर भरोसा जताता है
और छिंदवाड़ा को कौन सा युवा नेता मिलता है अगली खबर मैं हम बतायगे कौन से दावेदार के प्रबल योग कौन से दावेदार हो सकते है बाहर किस दावेदार को मिल।चुके है संकेत
Global Gyaan 24 News – राजनीति की हर हलचल सबसे पहले बने रहे हमारे साथ









