Oplus_16908288

छिंदवाड़ा के लिए बड़ी खबर जुगनू फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड को पारले का प्लेटिनम अवॉर्ड

ग्लोबलज्ञान24News
पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड छिंदवाड़ा स्थित जुगनू फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया है। उदयपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में यह सम्मान अजय सक्सेना को सौंपा गया।

यह अवार्ड बिस्किट निर्माण के दौरान कांट्रेक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन में उच्च और आदर्श मानदंडों को उत्कृष्ट रूप से अपनाने और लागू करने के लिए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जुगनू फ़ूड्स इससे पहले भी इसी श्रेणी में कई बार गोल्ड अवार्ड अपने नाम कर चुका है।

ज्यूरी ने इस वर्ष के प्लेटिनम अवॉर्ड के लिए जुगनू फूड्स को सबसे उपयुक्त पाया और कंपनी के निरंतर गुणवत्तापूर्ण प्रदर्शन की सराहना की।