Oplus_16908288

भाजपा में किस बात की हलचल? अमित शाह से योगेंद्र प्रताप राणा की मुलाकात ने छिंदवाड़ा में बढ़ाई सियासी चर्चाएं!

एक फोटो चर्चाओं का केंद्र बनी …

चर्चा का दौर रहा दिनभर कयास ये लग रहे है आखिर कौन से बड़े नेता के संपर्क मैं योगेंद्र राणा

छिंदवाड़ा। दीपावली की एक मुलाकात ने छिंदवाड़ा भाजपा के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि योगेंद्र प्रताप राणा दीपावली की शुभकामनाएं देने अहमदाबाद स्थित अमित शाह के निवास पहुंचे थे। लेकिन इस मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही स्थानीय भाजपा की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

सवाल यह है कि आखिर इस मुलाकात को लेकर कुछ भाजपा नेता इतने बेचैन क्यों नजर आ रहे हैं? क्या यह महज एक शिष्टाचार मुलाकात थी या इसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं?

चर्चा तो यहां तक है कि अमित शाह से पांच मिनट की मुलाकात भी छिंदवाड़ा की राजनीति में बड़ी खबर बन गई है। जो दिनभर चर्चा मैं रही

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात का स्थानीय भाजपा की राजनीति पर क्या असर पड़ता है। फिलहाल एक तस्वीर ने कई नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खींच दी हैं!