भोपाल एयरपोर्ट पर नकुलनाथ का शक्ति प्रदर्शन! हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, गूंजे नारे – “हमारा CM कैसा हो, नकुलनाथ जैसा हो”
भोपाल। पूर्व सांसद नकुलनाथ के भोपाल आगमन पर प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भोपाल एयरपोर्ट पर भारी उत्साह और शक्ति प्रदर्शन का नजारा देखने को मिला।
नकुलनाथ के स्वागत के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।
इस दौरान “हमारा सीएम कैसा हो, नकुलनाथ जैसा हो” के नारों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जुटी भारी भीड़ के बीच नकुलनाथ का भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेशभर से नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस बड़ी मौजूदगी को नकुलनाथ के समर्थन में एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
Global Gyaan 24 News | मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर










