Oplus_131072

बस इतना सा ख्वाब है….
भारतीय क्रिकेट टीम से खेलना है सपना,रणजी तक का तय हो चुका सफर
ग्लोबल ज्ञान24 छिंदवाड़ा: हर खिलाड़ी का यह सपना होता है कि वह एक दिन अपने देश की टीम से खेले।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही झूलन गोस्वामी को देख यही सपना छिंदवाड़ा जैसे छोटे शहर की सान्या ने भी संजोया, और इसे पूरा करने के लिए मोहखेड़ गांव से रोजाना 30 किमी का सफर तय करना शुरू कर दिया।लगातार फसलो के नुकसान को देख सान्या चौरसिया ने अपने परिवार को गरीबी से निजात दिलाने की ठानी।