पंडित सौरभ त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन में सम्मानित
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष – तंत्र व वास्तु महाधिवेशन में देश-विदेश के विद्वानों ने भाग लिया। छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी को ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पंडित त्रिपाठी के अनुभव को खूब सराहा गया। इस उपलब्धि ने छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ाया और भारतीय ज्योतिष परंपरा को नई पहचान दिलाई।










