बड़े बेआबरू होकर ट्रम्प के कूचे से निकले जुकरबर्ग
वॉट्स एप, इन्स्टाग्राम और फेसबुक जैसे दुनिया के लीडिंग प्लेटफॉर्म की मालिक कम्पनी यानी मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग को कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ओवल ऑफिस से बाहर जाने को कहा गया क्योंकि वे लड़ाकू विमानों को लेकर उच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारियों की एक गोपनीय बैठक में पहुंच गए थे। बकौल रिपोर्ट, ज़करबर्ग के पास इस मीटिंग रूम में जाने के लिए सुरक्षा मंज़ूरी नहीं थी।










