Oplus_0
यह झगड़ालू व्यक्ति है, गाली गलौज इसका स्वभाव है

सोशल मीडिया पर एक चरित्र प्रमाण पत्र की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें ‘मैं इसे भली भांति जानता हूं, यह झगड़ालू व्यक्ति है और गाली-गलौज करना इसका स्वभाव है’ लिखा हुआ है। इसमें सरपंच की मुहर व हस्ताक्षर भी हैं और इसमें तारीख 20 जुलाई 2019 लिखी हुई है। कई लोगों ने इस पर कहा कि सरपंच की पक्का इस व्यक्ति से दुश्मनी रही होगी।