वरिष्ठ पत्रकार को दी जानं से मारने की धमकी
शिकायत के बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही
ग्लोबलज्ञान24 news छिंदवाड़ा।
शहर के वरिष्ठ पत्रकार आरएस वर्मा ने एसपी से लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने न सिर्फ उन्हें जान से मारने की धमकी दी बल्कि घर के सामने लगे फ्लेक्स को भी तोड़ दिया। घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में एसपी अजय पांडे ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फरियादी आरएस वर्मा ने बताया कि वह शहर के वार्ड नंबर 44 पूजा लाज के पास गुलाबराव में निवास करते हैं। बीते 5 वर्षों से पड़ोस में रहने वाले संजय उर्फ भानु पिता आर एस पहाड़े विवाद करता है। बीते 5 जुलाई रात को भी संजय उनके निवास के सामने आया और जोर जोर से चिल्लाने लगा । और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और बेटे के व्यवसाय सम्बन्धी फ्लेक्स को फाड़ दिया । साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। जब इस बारे में पुलिस को जानकारी दी तो वो फरार हो गया। अनावेदक नशे का आदि है और दोस्तो के साथ मिलकर नशा करते है। जिसके कारण आय दिन विवाद की स्थिति बनती है , इस घटना के बाद जान का खतरा बना हुआ है । उत्पाती युवक की हरकतों से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लिहाजा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है ।









