ग्लोबलज्ञान24 news

सावन के पवित्र महीने में जब वातावरण भक्तिरस में डूबा होता है, तब बाबा खाटू श्याम के दरबार में भक्ति की बयार और भी तेज़ बहने लगती है। इसी पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवा समिति छिंदवाड़ा एवं समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है एक विशेष झूला महोत्सव।

📍 स्थान: सिंधु भवन, मोहन नगर, छिंदवाड़ा
📅 दिनांक: शनिवार, 12 जुलाई 2025
⏰ समय: सायं 7:00 बजे से श्याम इच्छा तक

🙏 इस भव्य कार्यक्रम में बाबा श्याम को झूला झुलाया जाएगा, उनकी भक्ति में रमे भक्तों की उपस्थिति से वातावरण भाव-विभोर हो उठेगा।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में होंगे –
🎤 श्री ऋतिक नामदेव
🎤 श्री अमित पवार
🎤 सुश्री हिमाक्षी मराठा
जो अपने मधुर श्याम भजनों से महोत्सव को भक्ति से सराबोर कर देंगे।

💠 खाटू श्याम की महिमा और चमत्कार
बाबा श्याम जिन्हें कलयुग के साक्षात भगवान कहकर पूजा जाता है, माना जाता है कि जो भी सच्चे दिल से बाबा से कुछ मांगता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
हर साल लाखों श्रद्धालु राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचते हैं।
यह मंदिर पांडवों के वंशज वीर बर्बरीक को समर्पित है, जिन्होंने श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था और कृष्ण ने उन्हें “कलयुग में मेरे रूप में पूजे जाओगे” का वरदान दिया।

✨ भक्तों का मानना है कि बाबा श्याम के दरबार में कोई खाली हाथ नहीं लौटता। चमत्कारों की कई सच्ची घटनाएं बाबा की कृपा का प्रमाण बन चुकी हैं।

📢 ग्लोबलज्ञान24 News आप सभी श्रद्धालुजनों से अपील करता है कि इस सावन झूला महोत्सव में पूरे परिवार सहित पधारें और बाबा श्याम को मीठे भजनों और झूले के साथ रिझाएं।
हारे का सहारा – बाबा श्याम हमारा”