🔴 ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़
विशेष रिपोर्ट
छिंदवाड़ा में 10 जुलाई से बसों की हड़ताल – यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई बनी वजह, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
📍 छिंदवाड़ा:
अगर आप 10 जुलाई 2025 को या उसके आसपास किसी दूसरे शहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! छिंदवाड़ा बस एसोसिएशन ने यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसका असर आम यात्रियों पर सीधा पड़ेगा, जिन्हें न केवल अपनी यात्रा टालनी पड़ सकती है, बल्कि अन्य जिलों में पहुंचने के साधन भी मुश्किल से मिलेंगे।
🛑 क्यों हुई हड़ताल की नौबत?
छिंदवाड़ा शहर की सड़कों पर बसे निर्धारित स्टॉप के अलावा हर चौराहे पर यात्रियों को बैठाने-उतारने का काम कर रही थीं, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी।
इसे देखते हुए यातायात विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें
🔸 ₹3000 से ₹4000 तक के चालान
🔸 ओवरलोडिंग पर जुर्माना
🔸 निर्धारित रूटिंग न मानने पर कार्रवाई की गई।
बस संचालकों का कहना है कि “हम यात्रियों की सुविधा के लिए रुकते हैं, तो फिर सजा क्यों?”
इस कार्रवाई के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद भी जब समाधान नहीं निकला, तो हड़ताल का फैसला लिया गया।
🚍 बसें किस तरह नियमों के खिलाफ चल रही थीं?
हालांकि शहर में दो बड़े बस स्टैंड (मुख्य बस स्टैंड व मालधक्का) हैं, फिर भी बसें पुलिस ग्राउंड, रेलवे स्टेशन, छोटा तालाब, नरसिंहपुर नाका, एलसी चौक, सत्कार तिराहा, पूजा लॉज जैसे कई सार्वजनिक स्थानों पर रुकती हैं।
इससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम होता है बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है।
✅ यातायात विभाग की दलीलें भी मजबूत
शहर में 5000 से अधिक ई-रिक्शा और ऑटो संचालित हैं
यदि बसें केवल स्टैंड से चलें, तो इन छोटे वाहनों को भी यात्री मिलेंगे
इससे रोजगार, ट्रैफिक और नियमों – तीनों को संतुलन मिलेगा
अब सवाल यह कि झुकेगा कौन?
बस संचालकों के पास
🔹 राजनीतिक ताकत
🔹 बड़ी पूंजी
🔹 स्थानीय जनबल
का मजबूत आधार है।
कई संचालक या तो राजनीतिक दलों के सदस्य हैं या प्रभावशाली पदों पर हैं।
वहीं प्रशासन शहर को सुचारू बनाने की ठान चुका है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि
👉 प्रशासन नियमों को मजबूत बनाए रखता है
या
👉 बस एसोसिएशन के दबाव में नियमों को नरम कर देता है।
📢 ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़ की राय:
ट्रैफिक सुधार जरूरी है, लेकिन आम यात्री को बीच का रास्ता चाहिए — सुविधा भी और व्यवस्था भी।
📰 ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए — छिंदवाड़ा की सबसे विश्वसनीय आवाज,
ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़










