ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़

छिंदवाड़ा
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चौरसिया समाज छिंदवाड़ा एवं महिला चौरसिया समिति द्वारा अपने आराध्य गुरु श्री डोमन गुरु बाबा की भव्य पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह से किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं प्रगति की मंगल कामना करते हुए डोमन बाबा की विशेष आराधना की गई। पूजन के उपरांत पुलाव और हलुआ का भंडारा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया एवं महिला समिति की अध्यक्ष रक्षा चौरसिया की विशेष उपस्थिति रही। महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने पूरे श्रद्धा-भाव और उमंग के साथ इस आयोजन में सहभागिता की।

गुरु के चरणों में अर्पित यह आयोजन चौरसिया समाज की एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना।


📲 आपकी खबर, आपकी भाषा में — GlobalGyaan24 News