योग की शक्ति: छिंदवाड़ा के रूप कुमार सराठे ‘नानू’ को पतंजलि में स्वामी रामदेव ने किया सम्मानित!
योग साधना और समाजसेवा में नया कीर्तिमान, छिंदवाड़ा का नाम हुआ रोशन!
छिंदवाड़ा।
शहर के प्रतिष्ठित हेयर स्टाइलिस्ट और समाजसेवी रूप कुमार सराठे, जिन्हें सभी प्यार से ‘नानू’ के नाम से जानते हैं, ने एक बार फिर छिंदवाड़ा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा किया है।
योग और आयुर्वेद के विश्वविख्यात केंद्र हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में आयोजित भव्य समारोह में योग गुरु बाबा स्वामी रामदेव ने उन्हें योग की विशेष पदवी से सम्मानित किया। ।
‘फाइनल टच’ से ‘योग गुरु’ तक का सफर
‘फाइनल टच’ हेयर स्टूडियो के माध्यम से सुंदरता और आत्मविश्वास संवारने वाले नानू ने अब योग और अध्यात्म के क्षेत्र में भी अपनी गहरी रुचि और साधना से समाज में नई ऊर्जा भरी है।
स्वामी रामदेव द्वारा यह सम्मान नानू के समर्पण, अनुशासन और योग के प्रति निष्ठा की बड़ी स्वीकृति मानी जा रही है।
छिंदवाड़ा में खुशी की लहर
इस उपलब्धि पर नानू के शुभचिंतकों, मित्रों और प्रशंसकों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दी हैं।
हर किसी के चेहरे पर गर्व झलक रहा है कि छिंदवाड़ा का एक बेटा आज देशभर में सम्मानित हुआ है।










