प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को सांसद बंटी विवेक साहू कर रहे साकार
🏸 विश्वजीत ने किया छिंदवाड़ा जिले का नाम रोशन
छिंदवाड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण — विश्वजीत सिंह शक्रवार, पिता श्री दीपेंद्र सिंह शक्रवार, का चयन पुलेला गोपीचंद मध्य प्रदेश उत्कृष्ट बैडमिंटन एकेडमी, ग्वालियर में जबलपुर संभाग से हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से उन्होंने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
विश्वजीत छिंदवाड़ा जिले के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित अकादमी में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस मौके पर जिले के सांसद श्री बंटी विवेक साहू और जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ श्री अंकित सोलंकी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश के हर कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आएं और विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन करें। हम उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।”
ग्वालियर रवाना होने से पहले अंकित सोलंकी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विश्वजीत को शुभकामनाएं दीं और सांसद बंटी विवेक साहू की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विश्वजीत इस समय बालाजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थी हैं और SGFI में भी जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विश्वजीत के माता-पिता दोनों ही प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने सांसद श्री बंटी विवेक साहू के खेल के प्रति समर्पण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।










