“1100 सदस्यों का एक अद्भुत परिवार, जहां आस्था और उन्नति साथ चलती है!

ग्लोबलज्ञान24 news छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा के “महाराजा परिवार” की एक विशेष परंपरा ने पूरे शहर में मिसाल कायम की है।
यहां हर सदस्य भगवान श्री गणेश यानी छिंदवाड़ा के महाराजा को अपना बिजनेस पार्टनर मानता है। और चमत्कार देखिए—इस आस्था के साथ जुड़ते ही व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

इस बढ़ोतरी का एक अंश समिति को डोनेट किया जाता है, जिससे सामाजिक व धार्मिक कार्यों को और अधिक सशक्त रूप दिया जाता है।

आज 1100 से अधिक लोगों का यह परिवार न सिर्फ एक आध्यात्मिक संगठन है, बल्कि एकता, समर्पण और विकास का उदाहरण भी बन चुका है।

गणराज वेलफेयर सोसायटी की ओर से “छिंदवाड़ा के महाराजा” — प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की स्थापना को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन आगामी रविवार, 03 अगस्त दोपहर 12:00 बजे दशहरा मैदान पोला ग्राउंड, छिंदवाड़ा में संपन्न होगा।

भव्यता के नए आयाम की होगी रचना
इस बार छिंदवाड़ा में गणेश महोत्सव को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक बनाने की योजना है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि कैसे “महाराजा” का स्वागत हर दिल को छू लेने वाला और यादगार हो।

हर सदस्य की भागीदारी अनिवार्य
गणराज वेलफेयर सोसायटी ने अपने सभी सदस्यों और गणेश भक्तों से इस बैठक में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है ताकि आयोजन की रूपरेखा जनभावनाओं के अनुरूप तय की जा सके।

मनोकामनाएं होंगी पूरी
ऐसा विश्वास है कि छिंदवाड़ा के महाराजा का इस बार भी हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करेंगे और नगर को पुण्य, प्रेम और प्रसन्नता से भर देंगे।