ग्लोबलज्ञान24 news
लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षित गोयल को किया गया सम्मानित
डायमंड केटेगरी मैं मिली उपलब्धि
छिंदवाड़ा के लिए गर्व की बात है कि एक बार फिर अक्षित होंडा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता की चमक बिखेरी है। bussiness Partner award 2025 के आयोजित वार्षिक मूल्यांकन में अक्षित होंडा को पेन इंडिया नंबर 1 डीलर के खिताब से नवाजा गया है।
🏅 इस सम्मानजनक उपलब्धि के लिए ग्रुप संचालक श्री अक्षित गोयल को एक निजी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार न केवल छिंदवाड़ा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर श्री अक्षित गोयल ने कहा –
“यह सम्मान हमारे ग्राहकों के विश्वास और टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी सेवा भावना और गुणवत्ता के साथ ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरते रहेंगे।”
🔧 अक्षित होंडा लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है – चाहे वह ग्राहक सेवा हो, बिक्री प्रदर्शन हो या तकनीकी उत्कृष्टता। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छिंदवाड़ा का यह डीलर अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान बन चुका है।
🌟 ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़ की पूरी टीम की ओर से अक्षित गोयल और अक्षित होंडा परिवार को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।










