ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़
पूज्य नागेंद्र ब्रह्माचार्य जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ भूमि शुद्धिकरण और पूजन कार्य

छिंदवाड़ा।
श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण में हरिहर मिलन समिति द्वारा आयोजित श्रावण मेले की तैयारियों का शुभारंभ आज भूमिपूजन एवं शुद्धिकरण के साथ किया गया। आयोजन स्थल दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) पर पूज्य नागेंद्र ब्रह्माचार्य जी के मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन की पवित्र विधि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्रह्म समाज के अध्यक्ष पंडित विजय पांडे जी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुई। इस शुभ अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष एवं पार्षद भरत घई, श्री तरुण सोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पूजन विधि का संचालन पंडित श्रवण कृष्ण शास्त्री जी ने विधिपूर्वक कराया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता की अनुभूति हुई।

📿 इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य –
लक्ष्मण वर्मा, धनंजय पारधे, करण बघेल, सतानंद पवार, मंगेश कपाले, चंद्रकांत विश्वकर्मा, वासु सिंह राठौर, द्रोण जायसवाल, लोकेश ठाकुर, तेजस खीरेकर, सुशील पारधे, दुर्गेश नरोटे, प्रांगण मोहिते, श्रीकांत शुक्ला, प्रकाश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

🎙️ मीडिया प्रभारी श्री मुकुल मराठा रिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि –

“श्रावण का यह मेला जनआस्था और धर्म का संगम है। इसमें भक्तिभाव, संस्कार और सेवा का वातावरण पूरे माह बना रहेगा।”