ग्लोबलज्ञान24 news
विशेष बैठक 24 जुलाई को, आयोजन स्थल श्री रामलीला रंगमंच छोटी बाजार

छिंदवाड़ा।
सांस्कृतिक रंगों से सराबोर मध्यप्रदेश की धरती पर रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाने वाला भुजालिया उत्सव एक धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, सामाजिक एकता और परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है।

छिंदवाड़ा की धार्मिक नगरी छोटी बाज़ार स्थित बड़ी माता मंदिर इस उत्सव की पारंपरिक आयोजन स्थली है, जहाँ हर वर्ष हजारों श्रद्धालु भुजालिया रोपण और भव्य शोभायात्रा में भाग लेते हैं। इस बार इस आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने हेतु 24 जुलाई गुरुवार शाम 6 बजे श्री रामलीला रंगमंच, छोटी बाज़ार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

इस बैठक में भुजालिया उत्सव समिति के अध्यक्ष ट्विंकल चरणागर एवं सचिव कुशल शुक्ला ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन की योजना में सहभागी बनें और अपने सुझावों से इस परंपरा को और भी भव्य रूप दें।