ग्लोबलज्ञान24News
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ
छिंदवाड़ा।
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ यमन साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ विक्की साहू ने समाज की एक निर्धन महिला सुमन साहू का इलाज कराकर उन्हें नया जीवन दिया।
जानकारी के अनुसार, सुमन साहू लंबे समय से बीमार थीं और 15 दिनों तक जिला अस्पताल में भर्ती रहीं। उचित इलाज न मिलने के कारण उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया। मजबूर होकर उन्होंने राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यमन साहू से संपर्क किया।
यमन साहू ने तत्काल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की साहू के साथ मिलकर डॉक्टरों से बात की और सुमन साहू को क्लीयरेंस अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ तीन दिनों तक हुए समुचित इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और वे स्वस्थ होकर घर लौट सकीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े रहना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।










