ग्लोबलज्ञान24 news छिन्दवाड़ा
जबलपुर संभाग स्तरीय शूटिंग टूर्नामेंट में संत सावरा नेशनल एकेडमी की होनहार छात्रा हर्षी टांडेकर ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पिता अखिलेश टाडेकार परासिया के रहने वाले अपनी बिटिया के इस प्रदर्शन मैं बेहद खुश है
इस शानदार उपलब्धि के बाद हर्षी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जैसन, कोच अंकित सोलंकी सहित सभी शिक्षकों ने हर्षी को शुभकामनाएँ और बधाई दी।
कोच अंकित सोलंकी ने विश्वास जताया कि –
“हर्षी जल्द ही संभाग और राज्य के बाद नेशनल स्तर पर भी अपना परचम लहराएगी और आने वाले समय में भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।”
गोल्ड मेडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुँचना हर्षी के जुनून और मेहनत की बड़ी मिसाल है।









