Oplus_16908288

ग्लोबलज्ञान24 News

छिंदवाड़ा नगर के गौरव दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर सोशल मीडिया पर मशहूर SONI 96 TEAM (जीजा-साले की जोड़ी) और पूरे परिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान दशहरा मैदान में सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, महापौर विक्रम अहके और अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में हुआ।

SONI 96 TEAM – जीजा-साले की जोड़ी जिसमें परिवार की भूमिका करने वाले महेश गोलू सोनी (जीजाजी) रानू सोनी (दीदी) योगेश राव मराठा (साला) लोकेश रानेकर (साला) अमोद ठाकरे (ईंट का भट्टा वाला) राहुल सोनी (साला) आकाश सोनी है जिनकी अदाकारी से लोग प्रभावित होते है

    सोशल मीडिया पर “SONI96” नाम से चर्चित यह टीम अपनी हर रील में एक संदेश छुपाकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रही है। यही वजह है कि आज ये टीम छिंदवाड़ा ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में युवाओं और पूरे परिवार को पसंद करने वाली पहचान बन चुकी है।

    परंपरिक और संदेश देने वाली होती है रील्स

    इस कार्यकर्म मैं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों और शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

    बॉलीवुड गायक सवाई भट्ट ने अपनी मधुर आवाज़ से गीत और लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    बीकानेर की लोक कलाकार शहनाज फोगा ने भी राजस्थानी संस्कृति की झलक से दर्शकों का मन मोह लिया।

    छिंदवाड़ा का गौरव बनी SONI 96 टीम इस गरिमामय अवसर पर हजारों की भीड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और SONI 96 TEAM की उपलब्धियों पर सभी ने गर्व व्यक्त किया।

    Oplus_16908288