Oplus_16908288

ग्लोबलज्ञान24 News छिंदवाड़ा।
गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि उनका नशे के खिलाफ अभियान किसी भी हाल में थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई महिलाओं के सम्मान और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए है और प्रशासन के दमनकारी रवैये के बावजूद वह पीछे हटने वाली नहीं हैं।

पूर्णिमा वर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा—
“सरकार पूरी तरह शराब माफिया के आगे नतमस्तक है। राजस्व प्राप्ति का हवाला देकर युवाओं को नशे की गर्त में धकेलना आखिर किस समाज निर्माण की तैयारी है?”

उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी और माफिया-परस्त बताया।अपनी चार दिन की जेल यात्रा को लेकर पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि उनकी आवाज दबाने की नीयत से प्रशासन ने उन्हें अनावश्यक रूप से जेल में बंद रखा, जबकि संबंधित धाराओं में तत्काल जमानत संभव थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश थी कि उन्हें बाहर न आने दिया जाए, लेकिन न्यायालय ने उन्हें न्याय दिलाया।