Oplus_16908288

ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़

जिले के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, दिनभर चलता रहा बधाई देने का सिलसिला

छिंदवाड़ा।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं संगठन के शुभंकर शेषराव यादव का जन्मदिन बुधवार को पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिलेभर के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं देते रहे। दिनभर उनके घर पर बधाई देने का तांता लगा रहा और माहौल उत्सव जैसा बना रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। 61 वर्ष की उम्र में भी श्री यादव अपनी ऊर्जा और सक्रियता से संगठन को नई दिशा दे रहे हैं। राजनीति में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। विशेष रूप से, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को उपचुनाव में जिताने में उनका अहम योगदान रहा।

जन्मदिन अवसर पर जिले के प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इनमें सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, रमेश पोफली, ताराचंद बावरिया, आशीष ठाकुर, नत्थन शाह, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, विजय पांडे, भरत घई, लखन वर्मा, शंटी बेदी, टीकाराम चंद्रवंशी, शैलेन्द्र बबलू पटेल, विजय झांझरी, डॉ. कृष्ण हरजानी, योगेन्द्र राणा, अजय सक्सेना, अभिलाष गोहर, दिवाकर सदारंग, जुगल यादव, संजय पटेल, संजय सक्सेना, संदीप सिंह चौहान गरिमा दामोदर, अभिषेक वर्मा, विक्रम सोनी, दीपक कोल्हे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, प्रतीक दामोदर, सचिन चौरसिया, विजेंद्र चौहान, रोशन सिगनापुरे सहित जिलेभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह में मेल-मिलाप और आत्मीयता का अनोखा संगम देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और संगठन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।