छिंदवाड़ा में व्यापारी सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम, सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू होंगे मुख्य अतिथि
छिंदवाड़ा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए “स्वदेशी अपनाओ – Vocal for Local” के आह्वान को आगे बढ़ाने हेतु व्यापारी सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2025, बुधवार को शाम 5 बजे राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज, छिंदवाड़ा में होगा।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा जी.एस.टी. में दी गई राहत एवं व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी










