Oplus_16908288

: बॉयफ्रेंड ने कहा– “कर लूंगा सुसाइड”, लड़की ने पुलिस को लगाया फोन, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान!

ग्लोबलज्ञान24News छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव।
मध्य प्रदेश में बुधवार (10 सितंबर) की रात डायल 112 के कर्मचारियों के सामने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जुन्नारदेव थाने में तैनात आरक्षक राजपाल को एक युवती ने कॉल करके शिकायत दर्ज कराई कि उसका बॉयफ्रेंड फोन नहीं उठा रहा और उसने आखिरी बार बातचीत में आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

युवती ने खुद को कोटाखारी गांव की रहने वाली बताया और कहा कि उसका बॉयफ्रेंड बुरी में रहता है। पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू की। कोटवार से संपर्क किया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि उस नाम का कोई युवक गांव में मिला ही नहीं। वहीं, युवक का नंबर भी बंद मिला।

इस बीच युवती ने भी अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया, जिसके बाद पुलिस हैरान-परेशान रह गई।

उप-पुलिस अधीक्षक (रेडियो) बी.एस. ठाकुर ने बताया कि चूंकि शिकायत में आत्महत्या की धमकी जैसी गंभीर बात थी, इसलिए इसे गंभीरता से लिया गया। एफआरबी मौके पर भी पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। यदि कोई फर्जी कॉल बार-बार करता है, तो नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है और जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाती है।