ऐतिहासिक रामलीला में आज सांसद बंटी विवेक साहू बनेगें राजा जनक 🚩
137 वर्षों की परंपरा में पहली बार सांसद का मंचन, रामभक्ति के रंग में रंगेगा छिंदवाड़ारामलीला में पहली बार सांसद करेंगे अभिनय, राजा जनक बनेंगे बंटी विवेक साहू” ✨
🚩 श्रीरामलीला का भव्य तीसरा दिन 🚩
छिंदवाड़ा की 137 वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा श्रीरामलीला में इस बार इतिहास रचा जाने वाला है। हमारे छिंदवाड़ा–पांढुर्णा सांसद और जन-जन के प्रिय श्री बंटी विवेक साहू आज पहली बार मंच पर अभिनय करेंगे।
आज रात 9 बजे छोटी बाजार स्थित मंचन में वे धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर की लीला में राजा जनक की भूमिका निभाएंगे।
यह अवसर और भी विशेष इसलिए है क्योंकि सांसद जी का परिवार पीढ़ियों से इस पावन परंपरा से जुड़ा है। उनके दादा श्री जयशंकर साहू रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं, वहीं उनके सुपुत्र वंश ने भी रामलीला में अभिनय किया है।
छिंदवाड़ा की धरती पर रामभक्ति और सांस्कृतिक गौरव को नए आयाम देने वाला यह क्षण नगरवासियों और रामभक्तों के लिए अविस्मरणीय बनने जा रहा है।
📍 समय – रात 9 बजे
📍 स्थान – छोटी बाजार, छिंदवाड़ा










