आज़ादी के ख्वाब में टूटी जेल की दीवार… लेकिन लोगों ने तोड़ दिए उसके अरमान!
छिंदवाड़ा की पुरानी जिला जेल से आज एक अनोखा किस्सा सामने आया।
हत्या के आरोप में बंद कैदी आसिफ ने दीवार फांदकर जेल से भागने की कोशिश की।
उसकी ऊँचाई दीवार से बड़ी निकली और उसने खुद को बाहर निकाल ही लिया।
लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था…
बाहर खड़े लोगों ने उसे चोर समझकर दबोच लिया।
पूछताछ में जब उसने सच कबूला कि वह हत्या के आरोप में कैद है और जेल से भागा है,
तो लोगों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
जेल की छोटी दीवार और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था ने
एक बड़े सवाल को जन्म दिया है –
अगर लोग न पकड़ते, तो क्या वाकई एक क़ातिल खुले आसमान में घूम रहा होता?
आज़ादी की उसकी छलांग, जेल की कमजोर दीवार और लोगों की सतर्कता –
तीनों ने मिलकर आज छिंदवाड़ा की जेल प्रशासन पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।









