छिंदवाड़ा शहर कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियां, वेदांत दुबे और विक्रम साहू को मिली अहम जिम्मेदारी
ग्लोबलज्ञान24news
छिंदवाड़ा। शहर कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए, विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में, गुलाबरा के कांग्रेस नेता वेदांत दुबे को शहर कांग्रेस में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, शहर कांग्रेस में विक्रम साहू को उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व सांसद नकुलनाथ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने इन दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों को शहर कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










