Oplus_16908288

ग्लोबलज्ञान24News छिंदवाड़ा।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर शक्तिपीठ श्री बड़ी माता मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल में सामूहिक सुहागले पूजन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। स्थानीय मानस भवन में आयोजित इस अनुष्ठान में 500 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक श्रृंगार के साथ सम्मिलित होकर पूजन-अर्चन किया।

मातृशक्तियों ने लाल-पीली साड़ी पहनकर हल्दी-कुमकुम, चूड़ी-बिंदी वितरण और पारंपरिक विधि से पूजा की। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के बाद सभी महिलाओं को विशेष फरारी प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर नवनिर्माण हेतु आस्था प्रकट करते हुए, श्री बड़ी माता महिला मंडल ने सामूहिक रूप से ₹61,000 से अधिक राशि मंदिर ट्रस्ट को समर्पित की। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे आगे अपनी किटी पार्टी, पिकनिक व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों की बचत भी बड़ी माई के भवन निर्माण में अर्पित करेंगी।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज, संरक्षक अरविंद राजपूत, विक्कू विश्वकर्मा, शेखर शर्मा, मयंक चौरसिया, गौरव सोनी व उमंग जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मंदिर ट्रस्ट ने समस्त महिलाओं और नगर की मातृशक्ति का इस आयोजन और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।