पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 80वें जन्मदिन पर जश्न के बीच दिखी गुटबाजी! पोस्टर वार ने खड़े किए संगठन पर सवाल
कमलनाथ के जन्मदिन पर छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था, लेकिन इसी जश्न के बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति भी चर्चा का विषय बन गई।
कुछ अहम सवाल और राजनीतिक चर्चाएं—
- पोस्टर से गायब चेहरे: संगठन के कुछ पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों को पोस्टर, फ्लेक्स और विज्ञापनों में स्थान नहीं दिया गया। आखिर क्यों?
- संगठन या व्यक्तिगत राजनीति? कुछ नेता संगठन के नाम पर अपनी पसंद के लोगों को महत्व दे रहे हैं और कुछ पदाधिकारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
- सबको साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी: संगठन का काम सभी को साथ लेकर चलना है, न कि किसी को किनारे करना।
- हाईकमान के आदेश या स्थानीय समीकरण? क्या यह सब ऊपर से मिले निर्देशों के तहत हो रहा है या स्थानीय स्तर पर अलग-अलग गुट अपनी राजनीति चला रहे हैं?
- पदाधिकारियों का सम्मान कहां? जब संगठन में सभी को जिम्मेदारी और पद दिए गए हैं, तो फिर सार्वजनिक आयोजनों में कुछ चेहरों की अनदेखी क्यों?
- आखिर संगठन से बड़ा कौन? कोई भी नेता संगठन से बड़ा नहीं हो सकता। संगठन सामूहिक नेतृत्व और आपसी सम्मान से चलता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि छिंदवाड़ा कांग्रेस में संगठन की बात मानी जा रही है या कुछ नेता अपनी ही व्यवस्था चला रहे हैं?
जन्मदिन का जश्न खत्म हो जाएगा, लेकिन पोस्टर वार से उठे ये सवाल अभी थमने वाले नहीं हैं। जनता सब देख रही है!
नेता जी आमने सामने है क्या आगे पार्टी इस बात को गंभीरता से लेगी या सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा इस बात चर्चा आज शहर मैं रही …*










