सौसर कांग्रेस विधायक विजय चौरे पर स्वेच्छानुदान में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने RTI से किया बड़ा खुलासा

ग्लोबलज्ञान24News

पांढुर्णा/सौसर, 20 सितम्बर 2025 – भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा ने आज एक अहम पत्रकार वार्ता कर सौसर के कांग्रेस विधायक विजय चौरे पर स्वेच्छानुदान निधि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप मोहोड़, भाजपा जिला छिंदवाड़ा अध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, युवा नेता राहुल मोहोड़ ने आरोप लगाया कि विधायक चौरे ने स्वेच्छानुदान राशि का दुरुपयोग कर लाखों रुपये अपने निजी सहायक चंद्रशेखर गणोरकर, उनकी पत्नी नीलिमा गणोरकर, भाई अनिल गणोरकर एवं परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर आवंटित करवाए।

भाजपा नेताओं ने बताया कि विधायक चौरे की अनुशंसा पर 11 अप्रैल 2023 से 06 मार्च 2025 के बीच कुल 17.50 लाख रुपये विभिन्न किश्तों में फर्जी नामों से दिए गए।

चंद्रशेखर गणोरकर – 18 बार में 4.00 लाखचंद्रशेखर अशोक (नाम बदलकर) – 15 बार में 2.85 लाखनीलिमा चंद्रशेखर – 15 बार में 2.65 लाखनीलिमा गणोरकर (नाम बदलकर) – 26 बार में 4.80 लाखअनिल गणोरकर – 22 बार में 3.20 लाख

भाजपा नेताओं का कहना है कि गरीबी का हवाला देकर यह राशि दिलाई गई, जबकि दस्तावेज बताते हैं कि चंद्रशेखर गणोरकर नगर पालिका परिषद, सौसर में मस्टर रोल कर्मचारी हैं और प्रतिमाह ₹11,721 वेतन प्राप्त करते हैं। इस तरह यह “गरीबी का झूठा बहाना” बनाकर जनता के पैसों का ग़लत इस्तेमाल है।

भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत दंडनीय अपराध बताया और लोकायुक्त, पुलिस विभाग एवं माननीय उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराने की घोषणा की। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू ने किया।
इस अवसर पर मंचासीन रहे –छिंदवाड़ा जिला महामंत्री विजय पांडे पांढुर्णा जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद डागावरिष्ठ नेता हरीश बत्रा मुन्ना कलाम, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबडे, सदानंद डोंगरे, नामदेव पाल