Oplus_16908288

सिर्फ़ एक कॉल पर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, दिव्यांग बंधुओं को खुद वाहन से लेकर पहुंचे प्रशिक्षण स्थल 🙏

ग्लोबलज्ञान24News

छिंदवाड़ा, 20 सितम्बर 2025 – नेता जहाँ पहले ऐशो-आराम में “उड़न खटोले” से जनता को देखते थे, वहीं आज छिंदवाड़ा के संवेदनशील युवा सांसद बंटी विवेक साहू सेवा को ही राजनीति का मूल मंत्र मानकर सीधे जनता के बीच पहुँच रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण तब सामने आया, जब एक दिव्यांग युवक की मदद के लिए सांसद सिर्फ़ पाँच मिनट में पहुँच गए और उसे अपने वाहन से लेकर प्रशिक्षण स्थल तक पहुँचा दिया।

दरअसल, सामाजिक कार्यक्रम के दौरान सांसद साहू को तामिया ब्लॉक के हरकपुरा गाँव निवासी दिव्यांग कैलाश धुर्वे का फोन आया। उसने बताया कि वह छिंदवाड़ा आया है, लेकिन इमलीखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक भवन में चल रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के कार्यक्रम में उसे शामिल नहीं किया जा रहा। यह सुनकर सांसद का हृदय द्रवित हो उठा और वे तुरंत ही कार्यक्रम छोड़कर उसे तलाशते हुए उसके पास पहुँचे।

सांसद ने न सिर्फ़ कैलाश धुर्वे बल्कि एक अन्य दिव्यांग श्याम परतेती की भी समस्या सुनी और दोनों को अपने वाहन से प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचाया। अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें प्रशिक्षण में शामिल कराने के निर्देश दिए।

📌 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। छिंदवाड़ा में 19 से 24 सितम्बर 2025 तक चल रहे इस कार्यक्रम में 35 ग्रामीण दिव्यांग युवाओं को किराना दुकान संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सांसद साहू ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और प्रधानमंत्री की मंशा से अवगत कराते हुए कहा –
“दिव्यांग बंधुओं को रोजगार से जोड़ना ही उन्हें समाज में सम्मान दिलाने का सबसे बड़ा कार्य है।”

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, भाजपा नेता संतोष पटेल, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, रिज़वान कुरैशी, विश्वेन्द्र बैस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।