लता मंगेश्कर स्टूडियो मुंबई मैं रिकार्ड हुआ

म्यूजिक सजय राज गोरी नंदन

पहली बार रिकार्ड और रिलीज हुआ T सीरीज़ कंपनी मैं छिन्दवाड़ा के किसी गायक का भजन

जैसे जैसे लोग भजन सुन रहे है और दूसरों को लिंक सेंड करे बिना नही रह पा रहे है इस भजन ने सब का मन मोह लिया है तभी तो करोली चालीसा को 24 घंटे में 11हजार लोगों ने सुना

ग्लोबलज्ञान24 छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा मैं ऐसी कई प्रतिभाएं ने समय-समय पर देश- प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा का नाम है। इस बार भजन को लेकर चर्चा मैं है हो भी क्यों न इस बार देश की नामचीन संगीत कंपनी ने गायक कुँवर विश्वेश चंदेल की आवाज को रिकॉर्ड किया है। 31 दिसंबर को रिलीज हुए नीम करोली चालीसा को महज 24 घंटे में ही दस हजार से अधिक लोगों ने सुना और पसंद किया है। विश्वेश चंदेल जिले के वरिष्ठ साहित्यकार केशरीचंद चंदेल के छोटे पुत्र हैं। उत्तराखंड के तीर्थ कैंची धाम स्थित नीम

करोली बाबा की प्रभु दयाल शर्मा द्वारा रचित चालीसा के साथ

कुँवर विश्वेश चंदेल की आवाज में कुल पांच भजनों की श्रृंखला रिकॉर्ड की गई है। जिसमे भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों की आराधना, खाटू श्याम की आराधना, देवी लक्ष्मी का भजन और श्रीकृष्ण के भजन शामिल हैं। मुंबई के सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर संजय राज गौरी नंदन ने संगीत दिया है जो कि अब तक लगभग 6500 से अधिक गीतों को संगीत दे चुके हैं। गीतों की रिकॉर्डिंग देश के नामी लता मंगेशकर स्टूडियो में की गई है।