Oplus_131072

ग्लोबल ज्ञान 24 छिंदवाड़ा- आज आबकारी आयुक्त द्वारा सार्थक एप लागू किए जाने के आदेश के ख़िलाफ़ आबकारीकर्मी लामबंद हो गए हैं. आबकारी कर्मियों ने जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का को वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव के नाम का ज्ञापन सौंपा. आबकारीकर्मियों ने ज्ञापन में लिखा कि सार्थक एप कर्मचारियों को ट्रैक करता है. लॉ इंफोर्समेंट करने वाले विभागों एवं यूनिफॉर्म वाले किसी भी विभाग में इस एप को कहीं भी लागू नहीं किया गया है. सार्थक एप से आबकारी विभाग के कार्यपालिक बल की ट्रैकिंग से अपराधों के इन्वेस्टिगेशन के पैटर्न और गोपनीयता भंग होगी। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आबकारी प्रकोष्ठ के माध्यम से सत्रह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि सार्थक एप दस बजे लॉग इन और शाम छह बजे लॉग आउट करने कहता है. जबकि आबकारी विभाग का कार्यपालिक बल अल सुबह से देर रात तक काम करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले के अधिकांश आबकारीकर्मी उपस्थित थे.