ग्लोबलज्ञान 24
आप को लगता है कि घटना कही भी हो रही है मेरे साथ नही हो सकती तो आप गलत सोच रहे है सायबर फ्राड है जो कई सालों।से हो रहा है पूरा तंत्र इसे रोक नही पा रहा हर दिन कम से कम 20 से 25 करोड़ की ठगी अलग अलग तरीके से हो रही है डिजिटल युग मे आप को रहना है अलर्ट ग्लोबलज्ञान 24 की टीम आपके लिए लाए है कुछ खास उपाय जिससे आप ठगी के शिकार से बहुत हद तक बच सकते हैं बड़े बड़े प्रोफेसर टीचर पुलिस बिज़नेस मेन इसके शिकार हो।चुके है आये दिन घटना हो रही है
समझते है इसे
क्या होता है डिजिटल अरेस्ट …
गिरफ्तारी का डर दिखाकर आपको घर में ही कैद कर देते हैं।वीडियो कॉल कर अपना बैकग्राउंड किसी पुलिस स्टेशन की तरह दिखाते हैं।ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते हैं कौन कहां जा रहा है।बैंक अकाउंट सीज कर गिरफ्तारी की धमकी दी जाती है।ऐप डाउनलोड कराकर फर्जी डिजिटल फॉर्म भरवाए जाते हैं।डमी अकाउंट बताकर उसमें पैसों का ट्रांजेक्शन कराया जाता है।
फंसाने का तरीका : मनी लॉन्ड्रिंग या टेरिस्ट फंड केस में शामिल होने का आरोपकॉलिंग का समय : ज्यादातर फोन सुबह 6 से 7 बजे के करीब आते हैं, जब व्यक्ति नींद में होता है।पहला फोन कॉल : धमकी भरा नहीं होता। इसमें सिर्फ भूमिका तैयार की जाती है।पहला वीडियो कॉल : ठग पुलिस की वर्दी में नजरआएगा। इससे पीड़ित को विश्वास हो जाता है कि सच में पुलिस है और वह डर भी जाता है।ऑनलाइन घर की तलाशी : पीड़ित पर दबाव बनाकरऑनलाइन कैमरे से पूरे घर का व्यू देखते हैं, ताकि सुनिश्चित हो जाए कि वह अकेला है।धमकी : कभी झूठी रिपोर्ट तो कभी झूठे वायरलैस के जरिए पीड़ित पर इल्जाम लगाया जाता है। तेज आवाज में बात और गालियों से डराते-धमकाते हैं।मेंटल टॉर्चर : घरवालों को जेल भेजने की धमकी, सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर मेंटल टॉर्चर करते हैं।अंत में ठगी : जब पीड़ित पूरी तरह सरेंडर हो जाता है तो उसके बैंक डिटेल लेकर खाते से सारे रुपए निकाल लेते हैं।
डिजिटल अरेस्ट कैसे काम करता है
कॉलर पुलिस अधिकारी होने का दावा करके कहता है कि आपका आधार कार्ड, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों से जुड़ा हैगिरफ्तारी का डर दिखाकर विक्टिम को जाल में फंसाता हैयहीं से ठगी का खेल शुरू होता हैविक्टिम कानूनी कार्रवाई और समाज में 1 होने वाली बदनामी के बारे में सोचकर परेशान हो जाता है और कुछ सोच नहीं पाता
ठग फोन पर बने रहने, संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड करने या किसी लिंक पर क्लिक 3 करने के लिए कहता है, इससे विक्टिम बाहरी दुनिया से कट जाता हैबेगुनाही साबित करने या गलती ठीक करने 3 के लिए विक्टिम को बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर मजबूर किया जाता है
डिजिटल अरेस्ट की कोशिश को ऐसे करें फेल
नारकोटिक्स, साइबर क्राइम, IT या ED अफसर के नाम से कॉल आएगा।आपकी वो गलती बताएंगे जो आपको पता न हो।आपको डिजिटल अरेस्ट करने की जानकारी देंगे।डिजिटल अरेस्ट में 24×7 एक कमरे में कैमरे के सामने रहना पड़ता है।डिजिटल अरेस्ट करने के लिए किसी को भी शिकार बनाया जा सकता है।जो लोग अपडेट नहीं रहते, उनके डिजिटल अरेस्ट होने का खतरा ज्यादा है।अगर डर लगे तो घरवालों से बात करें और नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं।कॉल करने वाले का बताया कोई ऐप डाउनलोड न करें।ऐप डाउनलोड कर दिया है तो डिलीट करेंफोन फॉरमैट करें और एंटीवायरस डालें।जितना ज्यादा समय बीतेगा पैसा वापिस आने के चांसेज उतने कम।कई बार पैसा विदेशों में भी भेजते हैं। जल्द रिपोर्ट करने से फायदा।









