ग्लोबलज्ञान24
छिंदवाड़ा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2025 परीक्षा 04 मई (रविवार) को छिन्दवाड़ा जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अद्यतन जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 4656 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिनमें से 4521 परीक्षार्थी शामिल हुए और 135 अनुपस्थित रहे ।









