( बिजली खंबा गिरा

,लोगों ने शराब लूटी)

ग्लोबलज्ञान 24 छिंदवाड़ा
खबर मुलताई से

एक तरफ हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द् शराब बंदी करने की घोषणा पवित्र जगह कर चुके शराब की दुकान एवं भट्ठियों को हटा दिया गया है। और पवित्र नगरी में शराबबंदी लागू की गई लेकिन अभी भी शराब चोरी छिपे बेची जा रही है। शराब ठेकेदार के लोग घर-घर वाहनों से शराब उतारने का काम कर रहा था। जिसका विरोध नगर वासियों ने किया था ।परंतु फिर भी चोरी छिपे वाहनों से शराब की तस्करी जारी थी

।इसी के तहत रविवार रात के लगभग 11:00 बजे एक कार शराब भरकर परमंडल जोड़ के पास बिजली के खंबे से टकरा गई। बाद में पता चला कि वह कार शराब की तस्करी करने वाली कार थी। कार क्षतिग्रस्त हो जाने से घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गई।

हादसा के बाद कार चालक भाग निकला। कार में शराब की पेटियां थी तो लोगों खूब शराब लूटी।

पुलिस के अनुसार पुलिस को इसकी सूचना काफी देरी से मिली ,तब जाकर घटना स्थल पर डायल 100 पहुंची। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि, यह कार छिंदवाड़ा के किसी रंजीत नामक व्यक्ति की है। और मुलताई तक अक्सर घूमती फिरती देखी गई है। लोगों ने यह भी बताया कि, इस कार में लंबे समय से शराब की तस्करी की जाती थी। परंतु अचानक रविवार रात को हुए इस हादसे ने ,शराब तस्करी की पोल खोल दी है। मुख्यमंत्री द्वारा शराब बंदी की घोषणा करने के बाद भी शराब की तस्करी की जाने वाले सवाल की चर्चा है

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।