ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़ | छिंदवाड़ा अपडेट
छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीकला में एक खेत में अवैध रूप से उगाए गए गांजा के पेड़ पुलिस ने जब्त कर लिए। आरोपी सुरेश वर्मा (उम्र 50) अपने खेत में चोरी-छिपे 17.5 किलो गांजा के हरे पौधे उगा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.75 लाख आंकी गई है।
सूचना मिलते ही थाना चौरई की पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और गांजा के सभी पौधों को साक्षियों की मौजूदगी में उखाड़ कर जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 20A के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जप्ती: 17.5 किलो गांजा
आरोपी: सुरेश वर्मा, उम्र 50, निवासी देवरीकला
टीम: निरीक्षक गनपत सिंह उईके के नेतृत्व में सराहनीय कार्रवाई छिन्दवाड़ा एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।










