ग्लोबलज्ञान24 न्यूज | छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा शहर के कुंडीपूरा थाना क्षेत्र से स्कूल जाने निकला एक 16 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया था। बालक के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजन कुंडीपूरा थाना पहुंचे और मौखिक रूप से मामले की सूचना दी।
बाद में बालक के पिता द्वारा एसपी कार्यालय में गुहार लगाने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी अजय राणा के निर्देश पर कुंडीपूरा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने महज कुछ घंटों में लापता बालक को सकुशल खोज निकाला।
जांच में सामने आया कि बालक जानबूझकर घर से भागा था, क्योंकि वह पढ़ाई में रुचि नहीं रखता और स्कूल नहीं जाना चाहता था। परिजनों के स्कूल भेजने के दबाव के चलते वह घर से निकल गया था।
कुंडीपूरा पुलिस ने बालक को दस्तयाब कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत समझाइश दी और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हों रही है
ग्लोबलज्ञान24 न्यूज









