ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़ रिपोर्ट
छिंदवाड़ा में ऑक्सीजन पार्क की मांग, पार्षद संदीप सिंह चौहान ने लिखा सीएम को पत्र
छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद एवं जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान (छोटू) ने शहर में ऑक्सीजन पार्क बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, अव्यवस्थित निर्माण और हरियाली की कटौती से शहर में प्रदूषण और तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को शुद्ध वातावरण और हरियाली उपलब्ध कराने के लिए छिंदवाड़ा में विशेष ऑक्सीजन पार्क की स्थापना बेहद जरूरी है।
चौहान ने सुझाव दिया है कि जेल बागीचे और बरार बाग के स्थान पर यह पार्क बनाया जा सकता है। इससे शहर की आबोहवा सुधरेगी और लोगों को स्वस्थ जीवन मिलेगा।
संदीप चौहान की यह पहल छिंदवाड़ा को हरा-भरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
🖋 ग्लोबलज्ञान24 न्यूज़










