एक माह के वेतन का हुआ भुगतान,20 तक शेष कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
ग्लोबलज्ञान 24 छिंदवाड़ा:नगर निगम में दो माह से वेतन नही मिलने के कारण बुधवार से जारी हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई।सांसद बन्टी विवेक साहू के प्रयासों से महापौर विक्रम आहाके सहित अन्य सभापति एवं निगम आयुक्त से चर्चा के उपरांत सभी ठेका कर्मचारियों का दो माह का वेतन एवं शेष कर्मचारियों का एक माह का वेतन को शुक्रवार को तत्काल भुगतान किया गया।शेष कर्मचारियों का एक माह का भुगतान 20 जनवरी से पहले करने पर सहमति बनी।यह भी तय हुआ कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जाएगी।न ही अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी।निगम संयुक्त मोर्चा ने सभी कर्मचारियो एवम सांसद, महापौर तथा आयुक्त का आभार माना।