ग्लोबलज्ञान24 छिंदवाड़ा
नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाज़ार के नवनिर्माण कार्यों में गति प्रदान करते हुए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी जी ने बताया माताओं के गर्भगृह स्थान को स्थानांतरण कर पूर्व में जो गर्भगृह था। उस स्थान में नवनिर्माण कार्य आगे बढ़ना है। इसी तारतम्य में एक विशेष बैठक गुरुवार के मध्य रात्रि के बढ़ती ठंड के बीच रखी गई। जिसमें मंदिर नवनिर्माण के कार्यों का अवलोकन किया गया। सभी माता भक्तजनों कि सर्वसहमति से सर्वप्रमुख स्वयंभू बड़ी माई कि मूर्ति को छोड़कर , श्री अष्टभुजा माता , श्री सिंह वाहिनी माता , श्री लक्ष्मी माता जी को स्थानांतरित कर एक छोटी बाल गर्भगृह बना कर रखा जाएगा। जिसमें श्री स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शंकराचार्य जी के आदेश अनुसार शुभतिथि आने वाली गुप्तनवरात्रि में वेदाचार्य विद्वान् ब्राह्मणों से 5 दिवसीय भूल-चूक , विधि विधान पूजन के साथ प्राण कलश में रख कर माताओं की मूर्ति का स्थान परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज ने आय व्यय धन कोष की वास्तविकता से वर्तमान मंदिर फंड से अवगत करवाया। सचिव श्री राजू चरणागर जी ने अपील कि इस करोड़ों के मंदिर नवनिर्माण में मुख्य रूप से आर्थिक जनसहयोग की जनभावना अधिक से अधिक माता भक्तों की दिखाई जाए। जिससे हम जल्द ही मंदिर निर्माण का संकल्प पूर्ण कर पाएंगे। इस विशेष बैठक में मुख्य रूप पुजारी गण पंडित नंदकिशोर शास्त्री , राजाराम तिवारी , रामलाल तिवारी , राजा तिवारी कि उपस्थिति में पूजन पाठ की विशेष चर्चा कि गई। साथ ही संरक्षक गण कस्तूर चंद जैन , राम राय , सतीश दुबे , अरविंद राजपूत , बबलू पांडे , श्याम बाबा विश्वकर्मा , शैलू मिश्रा , राजेश चौरसिया , सोनू साहू , धर्मेंद्र चौरसिया , मिथलेश भारद्वाज, संजय सहानी , राकेश चौरसिया, भोला सोनी , सचिन ताम्रकार , प्रणय नामदेव सहित श्री बड़ी माई की युवा टीम भक्तगण उपस्थित रहे।









